कदमा : नाबालिग छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी
जमशेदपुर | कदमा थाना अंतर्गत प्रतिमानगर निवासी एक छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण किया गया। घटना 6 अप्रैल की है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने कदमा थाना में बेटी के अपहरण मामले में कृष्णा पात्रो उर्फ कालीचरण पात्रो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, 6 अप्रैल को छात्रा कॉलेज के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। पता चला- घर के पास रहने वाले सूर्यदेव शर्मा के यहां काम करने वाला कृष्णा पात्रो बेटी को भगा ले गया है।