पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में हुई मारपीट मामले में एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में हुई मारपीट मामले में एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर- 5 में हुए विवाद मामले में रुखसाना बेगम समेत उनके घरवालों ने एसएसपी से मुलाकात की। हुसैन अख्तर की प|ी रुखसाना ने बताया- उनके जेठ परवेज अख्तर और जेठानी जमाला अंसारी लगातार धमकी दे रहे हैं। 10 अप्रैल को उनलोगों ने तीन आदमी और चार औरत को घर पर भेजा। उस समय वह बाथरूम में थी। अचानक वे लोग गालीगलौज करने लगे। जब वह बाथरूम से निकलीं तो उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गले से सोने की चेन छीन ली। इस घटना के बाद जमाला अंसारी खुद घर से बच्चे के साथ कहीं चली गईं और अपने कमरे में एक औरत को बिठा दिया। फिर 11 अप्रैल को थाने में जाकर झूठी शिकायत की। रुखसाना बेगम के अनुसार वे लोग अक्सर उन्हें और पति को जान से मारने की धमकी देते हैं। मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...