हाईकोर्ट ने भवन खाली करने का दिया है आदेश दो साल बाद मानगो थाने के िलए जमीन चिन्हित
जमशेदपुर | मानगो थाना के नए भवन के लिए जवाहरनगर रोड नंबर-15 में स्थित पानी टंकी के समीप करीब 25 कट्ठा भूमि चिन्हित की गई है। जमशेदपुर अंचल कार्यालय ने भूमि को चिन्हित कर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। अंचलाधिकारी (सीओ) महेश्वर महतो के साथ मानगो थाना प्रभारी ने जमीन का निरीक्षण किया और उसे भवन निर्माण के लिए उपयुक्त माना। इसके बाद एसएसपी अनूप बिरथरे ने डीसी अमित कुमार को पत्र लिखकर भूमि हस्तांतरित करने का आग्रह किया है।
मानगो थाना अभी किराए के मकान में है। मकान के मालिक अहमद राज खान ने भवन खाली कराने के लिए हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया था। न्यायालय ने भवन को खाली करने का आदेश पुलिस को दिया है। इस मामले में पुलिस अवमानना वाद का सामना कर रही है। इसलिए जल्द थाना भवन का निर्माण एसएसपी कराना चाहते हैं। नए भवन के लिए दो साल से जमीन खोजने की कवायद चल रही है।