स्कूलों में काउंसलर की नियुक्ति की मांग
जमशेदपुर | बागबेड़ा के गाढ़ाबासा में 11 वर्षीय छात्र अमन गुप्ता की आत्महत्या मामले में संस्था संस्कार के पदाधिकारियों ने स्कूल और बच्चे के अभिभावक से भी मुलाकात की थी। उन्होंने सभी छोटे-बड़े प्राइवेट स्कूलों में काउंसलर की जरूरत महसूस की। संस्कार के पदाधिकारी सोमवार को डीसी को मांगपत्र सौंपेंगे।