पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कैंप में आठ अधिकारी कर्मचारी तैनात, लेकिन आवेदन आए मात्र छह

कैंप में आठ अधिकारी-कर्मचारी तैनात, लेकिन आवेदन आए मात्र छह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | प्रशासन की ओर से बिरसानगर गुड़िया मैदान में लगाए गए लीज बंदोबस्ती कैंप में आठ अधिकारी व कर्मचारी पदस्थ हैं, लेकिन कैंप के 11वें दिन मात्र छह दखलकारों ने ही बंदोबस्ती के लिए आवेदन दिया। कैंप में पदाधिकारी के तौर जिला सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जयकांत सिंह के अलावा चार राजस्व कर्मचारी व तीन क्लर्क पदस्थ हैं। कैंप में दो अमीन हैं। अमीन का काम पूरी तरह से फिल्ड से जुड़ा हुआ है। अमीन दखलकार के आवेदन के आधार पर स्थल जांच करते हैं और राजस्व कर्मचारी के साथ मिलकर जमीन की लीज बंदोबस्ती का प्रस्ताव बनाते हैं। 11वें दिन 14 दखलकारों ने आवेदन फाॅर्म प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...