मां की बीमारी का बहाना बनाकर चोरी की बाइक बेचता था, पकड़ाया
शहर से बाइक चोरी करने के बाद उसे मां की बीमारी का बहाना बनाकर महज पांच हजार रुपए में बेचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संजय लाल कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 निर्मल कॉलोनी का रहने वाला है।
शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया- संजय की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक ने सभी बाइक को अलग-अलग लोगों को मां का इलाज कराने के बहाने महज पांच-पांच हजार रुपए में बेचा था। संजय के साथी इमरान और सरफराज अली (दोनों शास्त्रीनगर निवासी) फरार हैं। इस गिरोह द्वारा करीब दर्जनभर बाइक चुराई है। फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अन्य बाइक का पता लग सकेगा।
चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार संजय लाल।
क्राइम रिपोर्टर|जमशेदपुर