गोविंदपुर : घर के अंदर चार्ज में लगा मोबाइल चोरी
जमशेदपुर | गोविंदपुर सिंगल क्वार्टर थाना से महज चार सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे की है। सत्येंद्र लाल की प|ी घर के बरामदे में मोबाइल फोन चार्ज में लगाकर किचन में काम करने गई। किचन से वापस आई तो मोबाइल गायब था। फोन नहीं मिला तो उस पर कॉल किया तो स्विच ऑफ बताया। शाम 5.30 बजे दो बार फोन पर पूरा कॉल गया। लेकिन उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद सत्येंद्र लाल ने गोविंदपुर थाना में मोबाइल फोन चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। मोबाइल की कीमत 10 हजार रुपए थी। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।