एसएसपी कार्यालय में साइबर अपराध रोकथाम पर कार्यशाला एसएसपी बोले- 72 घंटे के अंदर दें सूचना, होगी कार्रवाई
जमशेदपुर | साइबर अपराध होने पर 72 घंटे के अंदर पुलिस को सूचित करें, जिससे पुलिस खाता से ट्रांसफर किए गए रुपए पर रोक लगा सके। वहीं, अपराधी को पकड़ने में आसानी होगी। यह बातें शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में साइबर अपराध रोकथाम कार्यशाला के दौरान एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहीं। इस दौरान दिल्ली फोरेंसिक विंग फेडरेशन के निदेशक संजय मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।