चौका- कांड्रा रोड पर पिकअप वैन ने ट्रक को मारी टक्कर, 6 सवारी गंभीर
चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा मार्ग पर खूंटी में शुक्रवार की तड़के 4 बजे एक पिकअप वैन ने पीछे से एक ट्रक को जोरदार ठोकर मार दी। इससे पिकअप वैन पर सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप पर सवार 6 लोग पलगाम गांव से छऊ नृत्य देख कर वापस चौका की ओर आ रहे थे। इस दुर्घटना में खूंटी गांव निवासी छूटू महतो (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका का इलाज एमजीएम में किया जा रहा हैं। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हालांकि खूंटी गांव की पिकअप वैन है जिस कारण से वैन के मालिक ने सभी घायलों को अपने स्तर से जमशेदपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है और चौका पुलिस को भी गलत जानकारी दी गई है। चौका थाना प्रभारी तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि चौका-कांड्रा मार्ग पर ट्रक व पिकअप वैन की टक्कर की बात सही है, पर किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप वैन का मालिक खूंटी निवासी मुकेश साव है।
छऊ नृत्य देखकर खूंटी लौट रहे थे
वैन मालिक ने इलाज की झूठी जानकारी पुलिस को दी