जमशेदपुर | बिरसानगर संडे मार्केट के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को नुक्कड़ सभा आयोजित कर मलिकाना हक की मांग की। बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने कहा- मुख्यमंत्री रघुवर दास मालिकाना हक के नाम पर लाभुकों को बेवकूफ बना रहे हैं। चुनाव से पहले जनता से मालिकाना हक दिलाने का वादा किया गया था। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही वे वादा भूल गए। वे टाटा कंपनी की दलाली करने लगे। टाटा सबलीज की बात करने लगे। टाटा लीज का नवीनीकरण पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में हो गया था। 86 बस्ती टाटा लीज से बाहर रखा गया था। बावजूद इसके मुख्यमंत्री रघुवर दास 86 बस्तियों के लिए सरकारी सबलीज की बात करने लगे।