जमशेदपुर | कांग्रेस सांसद प्रदीप बलमुचू ने कहा- कर्नाटक में भाजपा के चेहरे से नकाब उतर गया। राजनीतिक शुचिता की बात करने वाली भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 100 करोड़ रुपए में विधायकों की बोली लगाने की कोशिश की। पार्टी के पास इसके सबूत हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने राजनीति को कारोबार बना लिया है। लोकतंत्र की हत्या का प्रयास करने वाली भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। प्रदीप बलमुचू ने रविवार को कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कर्नाटक में सरकार बनाने का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि गोवा और मणिपुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। मगर कांग्रेस के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं था। इसी वजह से कांग्रेस ने सरकार बनाने की पहल नहीं की। दोनों प्रदेश में विधायकों की खरीद फरोख्त की गई थी। बकौल बलमुचू, झारखंड में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। चार महीने इंतजार के बाद झाविमो के छह विधायकों को तोड़ लिया गया। यह हार्स ट्रेनिंग नहीं तो और क्या है?
कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार पर अब भाजपाई अंगुली उठा रहे हैं।