जमशेदपुर| नृत्यांगन इंस्टीट्यूट ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट्स के तत्वावधान में 21 से 25 मई तक पांच दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्य रचनाकार अनु सिन्हा नृत्य प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देंगी। इस अवसर पर 21 मई को कार्यशाला का उदघाटन अनु सिन्हा के द्वारा किया जाएगा।