पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीमदभागवत गीता में सभी समस्याओं का समाधान : अंजू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जमशेदपुर की ओर से रविवार को बारीडीह स्थित कम्युनिटी हॉल में पांच दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ किया गया। राजयोगिनी अंजू बहन ने गीता की अर्जुन का विषाद योग वर्तमान संसार में भटका हुआ मानव मन विषय पर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत गीता सर्व शास्त्र मई शिरोमणि है, जिसका अध्ययन जिन्होंने भी किया महानता के शिखर तक पहुंचे हैं। जैसे एक मां, श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन करती है, वैसे गीता भी हमारे अंतर मन में संस्कार सृजन कर जीवन जीने की कला सिखलाती है। गीता मन को शक्ति देने वाला शक्तिशाली टॉनिक है जिससे व्यक्ति अपनी समर्थ को पुनः प्राप्त कर लेता है। जब मन कई प्रकार की कमजोरियों से घिर जाता है तब उन कमजोरियों को भी पार करने की शक्ति मनुष्य में इस ज्ञान से आती है। गीता एक ऐसा धर्म ग्रंथ है, जिसमें एक व्यक्ति से लेकर विश्व तक की समस्याओं का समाधान है। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्मकुमारीज के कोल्हान क्षेत्र की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू बहन, डाॅ. कोणा नंदी, पी.के बस्तीया, नंद कुमार सिंह एवं तारामनी सिंह द्वारा, दीप प्रज्वलित कर शुभआरंभ किया गया।

प्रवचन देतीं अंजू बहन।

खबरें और भी हैं...