पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साईं मंदिर का स्थापना दिवस महोत्सव दो जून को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री साईंनाथ देवस्थानम घोड़ाबांधा, टेल्को मंदिर परिसर में दो जून को स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को ट्रस्टी अनूप रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में तय किया गया कि अनुष्ठान प्रातः 5.30 बजे कांकड़ आरती के साथ प्रारंभ होगा। 7.30 से 11 बजे तक हवन, 12 बजे आरती, 12.30 बजे भजन होगा।

खबरें और भी हैं...