जमशेदपुर| शहर की युवा टीम वॉइस ऑफ ह्यूमेनिटी ने रविवार को स्लम बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया। देवनगर स्थित कुष्ठाश्रम बस्ती के बच्चों को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के फन पार्क का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने जमकर स्विमिंग का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार,मनीष प्रसाद, शंभू, मुकुंद, अमित, अरिजीत, महेश, संदीप, उत्तम, प्रतीक, आशीष व अभिषेक ने योगदान दिया।