जमशेदपुर| रविवार को ओम ब्रह्मर्षि विकास मंच के एमजीएम शाखा के कार्यालय का उद्घाटन डिमना स्थित आसाराम बापू के आश्रम के बगल में किया गया। उद्घाटन श्याम सुंदर प्रसाद सिंह ने किया। जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों से आए ब्रह्मर्षि शामिल हुए। शहर के चिकित्सक डॉ एन सिंह ने कार्यालय को अपना योगदान की घोषणा की। मौके पर रामाशीष चौधरी, अनिल ठाकुर, राजकिशोर सिंह, नवल सिंह, प्रो. जेपी शर्मा आदि मौजूद थे।