पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बैकुंठ शुक्ल जैसी साहस और निर्भीकता अन्य देशभक्तों में देखने को नहीं मिलती : सरयू राय

बैकुंठ शुक्ल जैसी साहस और निर्भीकता अन्य देशभक्तों में देखने को नहीं मिलती : सरयू राय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| ब्रह्मर्षि विकास मंच की ओर से अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को राजस्थान भवन मानगो में विचार गोष्ठी व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सरयू राय ने कहा कि बैकुंठ शुक्ल देशभक्त परिवार के थे। उनके जैसी साहस और निर्भीकता अन्य देशभक्तों में देखने को नहीं मिलती है। उनके सम्मान में 75वें शहादत दिवस पर वृहत रूप से मंच की ओर से स्मारिका का विमोचन करना चाहिए। इसके लिए सरकार की तरफ से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर हरिवल्लभ सिंह आरसी, जेपी सिंह, नवीन सिंह, ब्रजभूषण सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...