जमशेदपुर| बहुभाषीय साहित्यिक पत्रिका व सांस्कृतिक संस्था “सुचेतना” की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित कला मंदिर में रवींद्र जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बहुभाषीय सुचेतना पत्रिका के संपादक चैताली सतपति ने कहा कि साहित्य व संस्कृति समाज का एक अंग है। इसके बगैर समाज अधूरा है। इससे पहले संस्था के चेयरमैन डॉ.. आलोक देवदास, विमल चक्रवर्ती व पूरबी घोष ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। वहीं, सुबीर दास, चैताली सतपति, आलोक देवदास, निसार अमीन व सुतपा दास ने कविता पाठ किया। समृद्धि मित्रा ने नृत्य व हर प्रसाद सरकार ने रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी। मौके पर मानस सतपति, चित्रोदीप भट्टाचार्य, अनिता, कृष्ण रायचौधरी, सुब्रतो कुंडू, सनत पात्रो आदि उपस्थित थे।