जमशेदपुर| झारखंड क्षत्रिय संघ की कदमा इकाई की ओर से रविवार को कदमा पोस्टऑफिस के पास पनशाला खोली गई। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने किया। अजय सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मौके पर सुरेश्वर सिंह, सुशील सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयमंगल सिंह, आरके सिंह, संजय सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, बसंत सिंह, कृत नारायण सिंह, अजय सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद थे।