पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • फर्जी सर्टिफिकेट से आरटीई में बच्चों का एडमिशन कराने वाले अभिभावकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

फर्जी सर्टिफिकेट से आरटीई में बच्चों का एडमिशन कराने वाले अभिभावकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | शहर के प्राइवेट स्कूलों में आरक्षित सीट पर फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नामांकन कराने वालों पर शिक्षा विभाग केस करेगा। स्कूल प्रबंधन भी अपने स्तर से जांच करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विभाग ने गरीब व अभिवंचित वर्ग के कुल 200 बच्चों की सूची तैयार की है, जिसमें लगाए गए कुछ दस्तावेज फर्जी हो सकते हैं। इस सूची को सोमवार को जेएनएसी व अंचल कार्यालय को भेज दी जाएगी। जांच के बाद बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उनके अभिभावकों पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...