जीव विज्ञान में कॅरियर की संभावनाएं : डॉ. विद्युत
जमशेदपुर | वीमेंस कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में शुक्रवार को जीव विज्ञान में कॅरियर की संभावनाएं विषय पर संगोष्ठी हुई। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में विद्या सागर यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विद्युत बंदोपाध्याय व सत्यराज मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैंै। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा कुमार ने की। मौके पर डाॅ. विश्वराज लाल, अनिता शुक्ला, डॉ. मधु आदि मौजूद थीं।