कठुआ कांड के विरोध में पुतला दहन
जमशेदपुर | कठुआ (कश्मीर) में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या व यूपी के उन्नाव की 18 साल की छात्रा के साथ बीजेपी विधायक द्वारा दुष्कर्म किए जाने के विरोध में एआईडीएसओ ने शुक्रवार को पुतला दहन किया। इस अवसर पर एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव समर महतो, युधिष्ठिर कुमार, रिंकी आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर, साकची गोलचक्कर पर शुक्रवार को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में उन्नाव एवं कठुआ में हुए गैंगरेप के खिलाफ कैंडल मार्च एवं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।