ग्रेजुएट कॉलेज : मिस जियोग्राफी बनी चांदनी कुमारी
ग्रेजुएट कॉलेज में पुरस्कार के साथ फैशन की विजेता छात्राएं।
जमशेदपुर | द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भूगोल विभाग के स्नातक पार्ट थर्ड की छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर प्राचार्य उषा शुक्ला ने केक काट कर नए सफर के लिए बधाई दी। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिस जियोग्राफी चांदनी कुमारी चुनी गई। मौके पर भूगोल विभाग की शिक्षिकाएं अनीता टोप्पो, नताशा दास, शाइस्ता फौज आदि उपस्थित थीं।