कांग्रेसे ने जीएम से बिजली का तार बदलने की मांग की
जमशेदपुर | बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष रमन खां के नेतृत्व में झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के जीएम एएन मिश्रा से मिलकर बागबेड़ा कॉलोनी में जर्जर बिजली के तार बदलने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि बागबेड़ा कॉलोनी में बिजली तार जर्जर हो गया है। मौके पर दीपक सिंह, अशोक सिंह, अनिल मिश्रा, सुनील मिश्रा, राजीव ठाकुर, पिंटू सिंह आदि मौजूद थे।