पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहित चार के खिलाफ अंचलाधिकारी के कोर्ट में बीपीएलई वाद दायर

पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहित चार के खिलाफ अंचलाधिकारी के कोर्ट में बीपीएलई वाद दायर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जमशेदपुर प्रखंड के पश्चिम कीताडीह पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य (पंसस) रामजी सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ जमशेदपुर अंचलाधिकारी (सीओ) महेश्वर महतो की कोर्ट में बीपीएलई वाद दायर किया गया है। चारों पर कीताडीह में स्थित सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए 23 अप्रैल को सीओ की कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार सिंह व अमीन प्रेम कुमार महतो की सूचना पर अंचलाधिकारी कोर्ट में बीपीएलई वाद दायर किया गया है। नोटिस के मुताबिक जमीन का ब्योरा अंचल कार्यालय के पंजी टू में अनाबाद बिहार (झारखंड) सरकार दर्ज है। सीओ कोर्ट में इन चारों अतिक्रमणकारियों को 23 अप्रैल को उपस्थित होकर जमीन का कागजात प्रस्तुत करना है।

खबरें और भी हैं...