पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री के भाषण का आज होगा सीधा प्रसारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जिला प्रशासन ग्राम स्वराज अभियान की शुरूआत 14 अप्रैल से करेगा। भारत र| डॉक्टर बीआर आंबेडकर की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस मनाते हुए अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए बिष्टुपुर स्थित एस नानावती तकनीकी संस्थान (एसएनटीआई) प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। समारोह में झारखंड सरकार के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय, विधायक मेनका सरदार, विधायक रामचंद्र सहिस व डीसी अमित कुमार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...