स्कूल के विलय के खिलाफ प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन
स्कूल के विलय का विरोध करते हुए पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में डीसी अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
जमशेदपुर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने एनएच-33 पर स्थित दलदली पंचायत के माचाबेड़ा में नव प्राथमिक विद्यालय को हडमाडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विलय का तथा खड़िया टोला के प्राथमिक स्कूल का सुकलाड़ा स्थित स्कूल में विलय का विरोध किया। इधर, घाटशिला प्रखंड के महुलिया ग्राम पंचायत के राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय महुलिया व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालीमाटी का आर्दश मध्य विद्यालय महुलिया में विलय का विरोध किया गया। महुलिया के मुखिया सुभाष सिंह सरदार की अगुवाई में स्थानीय पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन सौंपा।