डीबीएमएस में एटीएल कम्युनिटी डे आयोजित
जमशेदपुर | डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा में शुक्रवार को नीति आयोग के निर्देशानुसार एटीएल कम्युनिटी डे का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 8 स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें 2 प्रोजेक्ट स्कूल भी शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह बनाकर कागज, प्लास्टिक बॉटल समेत अन्य बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाए। इसमें केपीएस बर्मामाइंस, दयानंद पब्लिक स्कूल, रामकृष्ण मिशन समेत अन्य स्कूलों के विद्यार्थी शामिल थे।