पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जून तक होगा ग्रेड, वेतन में Rs.10 हजार तक होगी बढ़ोतरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटा हिटाची में ग्रेड जून माह तक हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन व यूनियन के बीच ग्रेड को लेकर कई दौर की वार्ता हो चुकी है। पिछले सप्ताह शहर आए एचआर हेड शाहिद अशरफ के साथ यूनियन की बात हुई है, जिसमें पिछले ग्रेड से बेहतर ग्रेड कराने पर सहमति बनी है। शिफ्टिंग को लेकर कर्मचारियों में व्याप्त विरोध के मद्देनजर प्रबंधन इस साल कर्मचारियों को बेहतर ग्रेड का तोहफा देकर उनके विरोध को कम करना चाहता है। बताया जा रहा है कि इस साल कर्मचारियों का वेतन में 10 हजार रुपए तक वृद्धि हो सकी है। 2014 में हुए पिछले ग्रेड में कर्मचारियों को औसतन आठ हजार का लाभ मिला था। इस बारे में पूछे जाने पर यूनियन अध्यक्ष चितरंजन मांझी ने कहा कि हमारी कोशिश बेहतर ग्रेड कराने की है। कर्मचारियों की सुविधा में कटौती नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...