टाटा स्टील के पिलेट प्लांट से कमेटी मेंबर संजय सिंह ने कहा- हाउस की अनुमति के बगैर यूनियन की एक पाई भी खर्च करना अपराध है। ऐसा लगता है कि टाटा वर्कर्स यूनियन का शीर्ष नेतृत्व हाउस का सम्मान करना भूल चुका है। आदर होता तो मजदूर दिवस मनाने के लिए यूनियन के कोष से 25 हजार रुपए नहीं देते।
संजय सिंह लगातार कमेटी मेंबर हैं। वे स्पोर्ट्स कमेटी में थे। यूनियन महामंत्री सतीश सिंह उन्हें फिर से स्पोर्ट्स कमेटी में चाहते थे। लेकिन, आर रवि तैयार नहीं हुए। सत्ता पक्ष ने उन्हें विपक्षी नेता बना दिया है। संजय सिंह ने शनिवार को कमेटी मीटिंग में आर रवि प्रसाद की जबरदस्त घेराबंदी की। यूथ इंटक को रकम देने पर सवाल उठाया तो सत्ता पक्ष के पास कोई जवाब नहीं था। कमेटी मीटिंग के अगले दिन संजय सिंह ने कहा- माइकल जॉन व्याख्यान का आयोजन के लिए हाउस से नहीं पूछा गया। वजह कमेटी मेंबर ही हैं।