पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • यूनियन की वैधता मामले में वेकेशन कोर्ट में सुनवाई आज

यूनियन की वैधता मामले में वेकेशन कोर्ट में सुनवाई आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेल्को वर्कर्स यूनियन की वैधता की लड़ाई पर वेकेशन कोर्ट में 21 मई को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने इस मामले पर वेकेशन कोर्ट में सुनवाई करने का फैसला लिया है। सुनवाई कोर्ट नंबर चार में होगी। वेकेशन बेंच में जस्टिस आर. मुखोपाध्याय और जस्टिस आनंद सेन शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 18 मई को इस मामले पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों में सुनवाई हुई थी।

21 मई पर सबकी नजर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वेकेशन बेंच में 21 मई को होने जा रही सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी। माना जा रहा है कि इस आदेश में कोई निर्णायक फैसला आ सकता है। याचिकाकर्ता प्रकाश कुमार की कोशिश अब नए सिरे से चुनाव कराने की है। हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने टेल्को वर्कर्स यूनियन का जिला प्रशासन की देखरेख में चुनाव कराने का आदेश दिया था। अगर चुनाव कराने का आदेश आता है तो यूनियन का समीकरण बन-बिगड़ सकता है।

चुनाव कराने के आदेश का टीएमएल पर पड़ेगा प्रभाव

झारखंड हाई कोर्ट से अगर टेल्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव नए सिरे से कराने का आदेश आता है तो कई संवैधानिक अड़चनें आएंगी। पहली अड़चन यह होगी कि पांच हजार में साढ़े चार हजार से ज्यादा कर्मचारी टीएमएल एंड ड्राइवलाइंस वर्कर्स यूनियन के सदस्य हो गए हैं। टेल्को वर्कर्स यूनियन के वर्तमान सदस्यों की संख्या कम है। ऐसे में अगर चुनाव हुआ तो प्रबंधन क्या इस यूनियन को मान्यता देगा? एक यह भी संभावना है कि टेल्को वर्कर्स यूनियन के पक्ष में फैसला आने के बाद टीएमएल के कई नेता टेल्को वर्कर्स यूनियन के पक्ष में भी जा सकते हैं? लेकिन यह तभी होगा, जब हाई कोर्ट टेल्को वर्कर्स यूनियन के चुनाव का आदेश दे।

खबरें और भी हैं...