पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बागबेड़ा थाना : शौच के बहाने बाथरूम गया मोबाइल चोर, हवलदार को ढकेल कर भागा

बागबेड़ा थाना : शौच के बहाने बाथरूम गया मोबाइल चोर, हवलदार को ढकेल कर भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शौच के बहाने बाथरूम गया मोबाइल चोर बागबेड़ा थाने से फरार हो गया। घटना रविवार सुबह की है। बागबेड़ा पुलिस ने कुंदन कुमार नामक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में शनिवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ था।

बागबेड़ा थाना प्रभारी रामयश प्रसाद ने बताया- मोबाइल चोर को हाजत में रखा गया था। रविवार सुबह उसने शौच व नहाने की बात कही। हवलदार उसे हाजत से निकालकर बाथरूम की ओर ले गया। हवलदार बाथरूम के बाहर ही खड़ा था। आरोपी कुंदन ज्यादा समय लगा रहा था। अचानक बदमाश बाथरूम से निकला और हवलदार को धक्का देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने इस घटना को चूक बताया।

लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा था

कुंदन कुमार बागबेड़ा नया बस्ती में रहने वाले शुभम कुमार के घर मोबाइल चोरी करते पकड़ाया था। लोगों ने उसे पकड़कर बागबेड़ा पुलिस के हवाले किया था। कुंदन भी बागबेड़ा नया बस्ती में रहता है।

20 दिन में तीसरी घटना

पिछले 20 दिन में शहर के मानगो, बर्मामाइंस और बागबेड़ा थाना से पकड़े गए अपराधी के भाग निकलने की तीसरी घटना है। ऐसे मामलों में पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। बीते बुधवार को बर्मामाइंस थाने से डकैती का आरोपी भोला पांडेय फरार हो गया था। पुलिस उसे अब तक पकड़ नहीं पाई है। बागबेड़ा पुलिस ने चक्रधरपुर में एक डकैती मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। चक्रधरपुर की पुलिस आरोपी को ले जाने आई थी। बर्मामाइंस और चक्रधरपुर पुलिस के बीच कागजी कार्रवाई के लिए जब आरोपी को हाजत से बाहर लाया गया तो वह मौका देखकर फरार हो गया। 20 दिन पहले मानगो थाना हाजत से शिबू बच्चा नामक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया था।

खबरें और भी हैं...