भास्कर न्यूज | जमशेदपुर/पोटका
टाटा-राजनगर मार्ग पर सिजूलता के पास बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चालक रजनी मुंडा घायल हो गया। उसे राजनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। मृतक राजेश खंडेलवाल (22 वर्ष) पोटका प्रखंड के बड़ाआमदा का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, बड़ाआमदा निवासी राजेश खंडेलवाल और उसका साथी रजनी मुंडा पोटका के तिरिंग व गोवर्धन से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। वहां से रविवार सुबह 6 बजे वे बाइक (जेएच05एयू-4742) से राजनगर की ओर रवाना हुए। रास्ते में हाता से चाईबासा जा रही श्रीसाईं बस से बाइक की टक्कर हाे गई। बस करीब एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटते ले गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे राजेश खंडेलवाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि रजनी मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने रजनी मुंडा को राजनगर सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद बस चालक खुद वाहन लेकर राजनगर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
दूसरी ओर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम हटा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राजनगर सीएचसी में घायल का चल रहा इलाज
हादसे के बाद टाटा-राजनगर मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण व क्षतिग्रस्त बाइक।