शास्त्रीनगर से मिला शव, देर शाम हुई पहचान
जमशेदपुर | शास्त्रीनगर 5केएफ रोड किनारे से रविवार सुबह कदमा पुलिस ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव बरामद किया है। देर शाम शव की पहचान बीआर राव के रूप में हुई। परिवार ने पुलिस को सूचित कर बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वाले शव को लेने नहीं पहुंचे थे।