पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • ट्रैफिक जवान ने रोका तो डीएसपी का मुंशी बताकर रेलवे पुल से पार कराया भारी वाहन

ट्रैफिक जवान ने रोका तो डीएसपी का मुंशी बताकर रेलवे पुल से पार कराया भारी वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटानगर से बर्मामाइंस को जोड़ने वाली रेलवे पुल से भारी वाहन पार कराने को लेकर ट्रैफिक जवान ने जब एक गाड़ी को रोका तो उसके साथ चल रहे एक व्यक्ति ने खुद को ट्रैफिक डीएसपी का मुंशी बताकर धौंस दिखाया। यही नहीं, उसने धौंस दिखाते हुए गाड़ी को ब्रिज से पार भी करा लिया। रेलवे ब्रिज से भारी वाहन के आने-जाने पर रोक है। बोरिंग करने वाले भारी वाहन को जब रोका गया तो एक व्यक्ति ट्रैफिक जवान को धमकाने लगा। वहां खड़े कुछ लोगों ने इस घटना को देखा। उसके बाद उक्त ट्रैफिक पुलिस से वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी को पुलिया से क्रॉस कराने का कारण पूछा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में ट्रैफिक जवान यह बता रहा है कि किस तरह एक व्यक्ति ने खुद को डीएसपी का मुंशी बताकर गाड़ी पार कराया।

खबरें और भी हैं...