पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर की खिड़की से मोबाइल की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भुइयांडीह के निर्मल नगर में रहने वाले राज कुमार रजक के घर से 18-19 मई की रात मोबाइल फोन की चोरी की घटना हुई है। मोबाइल चोरी का मामला सीतारामडेरा थाना में दर्ज कराया गया है। लिखित बयान के अनुसार घटना रात 12.30 से सुबह 4 बजे के बीच की है। पलंग पर मोबाइल फोन रखा हुआ था। पलंग खिड़की से सटाकर रखा हुआ था। उसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने खिड़की के रास्ते मोबाइल फोन चुरा लिया। सुबह उठने पर मोबाइल गायब होने पर खोजबीन किया। लेकिन नहीं मिला। इसके बाद चोरी का मामला दर्ज कराया गया।

खबरें और भी हैं...