एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर
को-ऑपरेटिव कॉलेज में बने कंप्यूटर लैब घोटाला मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर नहीं थम रहा है। कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल का कहना है कि छात्र संघ अध्यक्ष को कमीशन नहीं देने पर घोटाले की बात कही जा रही है।
इधर, छात्र संघ अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने इस संबंध में पूर्व प्रिंसिपल को सबूत देने की चुनौती दी है। साथ ही कहा है कि पूर्व प्राचार्य डॉक्टर एमआर सिन्हा व उनके सहयोगी मेरे खिलाफ कमीशन मांगे जाने का मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। जांच को प्रभावित करने की साजिश रची जा रही है। बकौल अग्रवाल, मुझ पर जो आरोप लगाया गया है अगर वह सच है तो डॉ. सिन्हा ने प्रिंसिपल रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? घोटाले में नाम आने के बाद एफआईआर की बात कही जा रही है। मेरी छवि धूमिल करने की काेशिश की जा रही है। इसकी शिकायत मैं कुलाधिपति व कुलपति से करूंगा।