पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • आज से काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे केयू व अंगीभूत कॉलेजों के 250 शिक्षकेतर कर्मचारी

आज से काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे केयू व अंगीभूत कॉलेजों के 250 शिक्षकेतर कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | अपनी विभिन्न मांगों के पूरा नहीं होने पर झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में सेवा दे रहे करीब 250 से अधिक शिक्षकेतर कर्मचारी सोमवार से काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। संघ के कोल्हान प्रक्षेत्र के सचिव विश्वंभर यादव ने रविवार को बिष्टुपुर में हुई बैठक में कहा- एमएसीपी-एसीपी का लाभ, रिटायरमेंट की आयु सीमा 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने, सातवां वेतनमान लागू करने सहित कई मांगें उच्च तकनीकी शिक्षा विकास विभाग की हठधर्मिता के कारण पूरी नहीं हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...