पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • स्कूल विलय को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे : सरयू राय

स्कूल विलय को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे : सरयू राय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंड मुक्ति वाहिनी व बालीगुमा निवासियों ने झारखंड में हो रहे स्कूल विलय के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर रविवार को मंत्री सरयू राय से मुलाकात की। इस दौरान सरयू राय ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में कुल 390 स्कूल विलय की सूची में शामिल हैं। सूची में 13 स्कूल उनके विधानसभा में पड़ते हैं। इनमें से तीन ही स्कूल ऐसे हैं, जो विलय का विरोध कर रहे हैं। स्कूल विलय को रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा नए स्कूल भवन निर्माण के लिए कृषि विभाग से जमीन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...