जमशेदपुर| बागबेड़ा आंध्र समिति की ओर से आयोजित श्री श्री पहाड़ी पूजा में दूसरे दिन रविवार सुबह 9:00 बजे आरती से पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ। दोपहर 12:00 बजे भक्तों के बीच भोग बांटे गए। तकरीबन 700 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 7:00 बजे कदमा स्थित बाल गणपति विलास के अध्यक्ष बापूजी टीम के साथ मां के दर्शन व आशीर्वाद के लिए पहुंचे। पूजा समिति के अध्यक्ष पी.एस. मूर्ति ने बापूजी का स्वागत किया। इसके बाद नगर भ्रमण के लिए मां निकलीं। रोड नंबर 3 और 4 में मां के साथ आई पांच बहनों का स्वागत नीम की पत्ती और जल से चरण धोकर किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय लक्ष्मी, प्रियंका देवी, साईं, गीता, तुलसी देवी, रिंकी और पदमा ने मां का घट उठाया। पूजा को सफल बनाने में वेणुगोपाल, श्रीनिवास राव, गणेश राव व शंकर राव ने योगदान दिया।