पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 100 भक्तों ने माता को चढ़ाई चुनरी 300 महिलाओं ने किया मंगलपाठ

100 भक्तों ने माता को चढ़ाई चुनरी 300 महिलाओं ने किया मंगलपाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनभौरी परिवार की ओर से रविवार को साकची स्थित रामगढ़िया सभा में अमृत महोत्सव मनाया गया। सुबह आठ बजे से ही भक्तों ने मां बनभौरी देवी की पूजा-अर्चना शुरू कर दी। इस दौरान 100 लोगों ने मिलकर मां को चुनरी चढ़ाई। 300 महिलाओं ने राजस्थानी वेशभूषा धारण कर मंगल पाठ में हिस्सा लिया। महाबीर अग्रवाल ने भजन प्रस्तुत किया। शाम को कोलकाता एवं हरियाणा से आए संगीतकार विकास कपूर एवं सोनू सिंगला भूना ने आ मां तुझे दिल ने पुकारा...., चलो बुलावा आया है,माता ने बुलाया है.......जैसे संगीत की प्रस्तुति देकर वहां पर मौजूद सभी भक्तगण मां की भक्ति में लीन हो गए। इस अवसर पर राज्य के मंत्री सरयू राय, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सिंहभूम चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सुरेश सोंथालिया, चैम्बर के वर्तमान अध्यक्ष अशोक भालोटिया, गौशाला के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला, महासचिव महेश गोयल, नंदकिशोर अग्रवाल, उमेश कावटियां सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने माता के दरबार में हाजरी लगाई।

माता का सजा दरबार व भजन सुन झूमतीं महिलाएं।

खबरें और भी हैं...