जमशेदपुर| साकची स्थित नमन कार्यालय में रविवार को क्रांतिकारी बैकुंठ शुक्ल का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बृजभूषण सिंह ने बैकुंठ शुक्ल की संघर्ष गाथा के बारे में विस्तार से बताया। वरुण कुमार ने कहा कि हमें ऐसे क्रांतिकारी वीरों के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए और अपने इतिहास को कभी भूलना नहीं चाहिए। राजीव कुमार ने नमन के ऐसे प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, अजय सिन्हा, जुगुन पांडेय, प्रिंस, सुमन, विभाष, नवीन तिवारी, विक्रम, अजीत, पिंटू, नंदकिशोर मुंडा सहित नमन संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।