पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • मारवाड़ी प्रांतीय सम्मेलन के चुनाव में सदस्यों को अब वोट डालने नहीं जाना पड़ेगा रांची

मारवाड़ी प्रांतीय सम्मेलन के चुनाव में सदस्यों को अब वोट डालने नहीं जाना पड़ेगा रांची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में अध्यक्ष निर्मल काबरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर के अलावा चास, बोकारो, चाईबासा, सरायकेला, देवघर, रामगढ़ सहित अन्य जिलों के 75 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मारवाड़ी प्रांतीय सम्मेलन के चुनाव के लिए सदस्यों को अब वोट डालने रांची नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, संविधान में संशोधन कर जिलावार कुल सदस्यों का 20 प्रतिशत वोट डालने के प्रतिबंध को हटा दिया गया। इससे अब सभी सदस्य वोट डाल सकेंगे। इसमें विशिष्ट संरक्षक सदस्य, संरक्षक सदस्य और सभी आजीवन सदस्य शामिल हैं। बैठक में सामाजिक कुरीतियों, समाज की स्थिति, संगठन की स्थिति, पिछले कार्यक्रमों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के अलावा अन्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में मारवाड़ी समाज के योगदान पर चर्चा की गई।

प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अरुण बुधिया ने कहा कि रांची प्रमंडल में कुछ चुनावी प्रक्रिया लंबित है, जिसे पूरा कर लिया जाएगा। प्रमंडलीय उपाध्यक्ष प्रदीप बाजला ने कहा कि सम्मेलन को प्री वेडिंग जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध लगानी चाहिए। उन्होंने नए सदस्यों को जोड़ने की मांग की। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अब बदलते दौर में सम्मेलन को मारवाड़ी समाज की अन्य संस्थाओं के साथ संपर्क और समन्वय बनाकर चलना होगा।

जिलावार कुल सदस्यों का 20 प्रतिशत वोट डालने का प्रतिबंध हटा, अब सभी सदस्य डाल सकेंगे वोट

सभी प्रमंडलों में वोट देने के लिए बनेंगे बूथ : निर्मल काबरा

प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा ने कहा कि बैठक में सभी प्रमंडलीय उपाध्यक्षों के सुझावों को ध्यान से सुना गया। उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन के अनुसार अब सदस्यों को वोट डालने के लिए रांची नहीं जाना पड़ेगा। राज्य के सभी छह प्रमंडल में वोट देने के लिए बूथ बनाए जाएंगे। बूथ स्थल चुनाव पदाधिकारी के अनुसार तय होगा। इससे जिलावार जो लोग वोट देने से वंचित रह जाते थे वे अब वोट कर पाएंगे। इससे सदस्यों को फायदा होगा।

फिजूलखर्च रोकें, पार्टी में शराबबंदी हो : सुरेश सोंथालिया

प्रांतीय महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा कि बैठक में खासतौर से सामाजिक बुराइयाें को दूर करने पर फोकस किया गया। समाज में फिजूलखर्च रोकने की भी अपील की गई। पार्टी में शराब के बढ़े प्रचलन को समाप्त करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि निवर्तमान कार्यसमिति ने किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं सौंपा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस देवघर और जमशेदपुर में मनाने की सूचना है, जो सराहनीय पहल है।

मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित : सम्मेलन के अध्यक्ष निर्मल काबरा और महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने बैठक में आईसीएसई बोर्ड में अव्वल रहे अभिषेक अग्रवाल और राधिका पटवारी को सम्मानित किया। इसके अलावा सम्मेलन द्वारा चिरकुंडा के एक व्यक्ति को इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। वहीं, जमशेदपुर के एक विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के लिए डेढ़ लाख रुपए का सहयोग किया गया।

बैठक में उपस्थित निर्मल काबरा, सुरेश सोंथालिया व अन्य।

खबरें और भी हैं...