पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जमशेदपुर में पेट्रोल रिकॉर्ड ‌‌76.53 रु. और डीजल ‌71.60 रु. प्रति लीटर

जमशेदपुर में पेट्रोल रिकॉर्ड ‌‌76.53 रु. और डीजल ‌71.60 रु. प्रति लीटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | रविवार को पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। जमशेदपुर में पेट्रोल रिकॉर्ड 76.53 रु. और डीजल 71.60 रु. प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले शहर में पेट्रोल 76.27 रु. और डीजल 71.34 रु. था। यानी एक दिन में पेट्रोल व डीजल में 26-26 पैसे की बढ़त हुई। वहीं, दिल्ली में पेट्रोल 76.24 रु. हो गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, जब कीमत 76.06 रु. थी। तब क्रूड 112 डॉलर/बैरल था। अभी 80 डॉलर के करीब है। रोज रिकॉर्ड बना रहा डीजल 67.57 रु. हो गया। कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे व डीजल 26 पैसे महंगा किया। जून 2017 से दाम रोज तय हो रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी वृद्धि है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। 24 अप्रैल को पेट्रोल का बेंचमार्क रेट 78.84 डॉलर/बैरल था। अब यह 7.8% बढ़कर 84.97 डॉलर हो गया।

16 जून 2017 से रोजाना तय हो रही हैं कीमतें तब से एक दिन की यह सबसे बड़ी बढ़त है

पेट्रोल पर 47%, डीजल पर 38% टैक्स

48%

76.24 रु.

26%

21%

5%

देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र, डीजल आंध्र में

पेट्रोल: 85.77 रुपए प्रति लीटर महाराष्ट्र के परभणी में था रविवार को।

सबसे सस्ता: पणजी में 70.26 रुपए लीटर।

डीजल: 73.45 रुपए प्रति लीटर आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में था रविवार को।

सबसे सस्ता: पोर्ट ब्लेयर में 63.35 रु. लीटर।

सबसे सस्ते और महंगे में 15 रु. का अंतर

पेट्रोल-डीजल 1 दिन में 26 पैसे महंगा

36.93 रु.

डीलर की कीमत

19.48 रु.

एक्साइज ड्यूटी

3.62 रु.

डीलर का कमीशन

16.21 रु.

राज्य का वैट

कीमत और टैक्स रेट्स दिल्ली के मुताबिक

59%

67.57 रु.

39.78 रु.

डीलर की कीमत

15.33 रु.

एक्साइज ड्यूटी

2.52 रु.

डीलर का कमीशन

23%

15%

4%

9.94 रु.

राज्य का वैट

सबसे सस्ते और महंगे में 10 रु. का अंतर

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 9 बार बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी

नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के दौरान जब क्रूड ऑयल के दाम घट रहे थे। सरकार ने 9 बार में पेट्रोल पर 11.77 रु. व डीजल पर 13.47 रु. एक्साइज बढ़ाई थी। क्रूड महंगा होने पर एक बार, अक्टूबर 2017 में ड्यूटी 2 रु. प्रति लीटर घटाई।

खबरें और भी हैं...