पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • दिन में उमस ने किया परेशान, शाम में छाए बादल, 45 किमी की रफ्तार से चली हवा, बारिश से तापमान गिरा

दिन में उमस ने किया परेशान, शाम में छाए बादल, 45 किमी की रफ्तार से चली हवा, बारिश से तापमान गिरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूप-छांव के बीच रविवार की शाम तेज आंधी चली और हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई और पारा चढ़ता गया। बीच में हल्के बादल छाने से उमस ने परेशान किया। दोपहर 1.30 बजे अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 91 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत रही। शाम में हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वहीं, कुल एक मिलीमीटर बारिश हुई। तेज आंधी की वजह से गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली गुल होने की वजह से परेशानी का भी सामना करना पड़ा। वहीं, कई जगह पेड़ की डाली टूटकर सड़क पर गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज: मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इस दौरान दिन में हल्की धूप और शाम में बादल छाएंगे। तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने वज्रपात की संभावना भी जताई है।

खबरें और भी हैं...