पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से टाटा से रांची बस का किराया 60 रुपए तक बढ़़ेगा

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से टाटा से रांची बस का किराया 60 रुपए तक बढ़़ेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का जल्द ही आम लोगों पर असर पड़ेगा। शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के किराए में वृद्धि की तैयारी चल रही है। लंबी दूरी की बसों से लेकर शहर में चलने वाले ऑटो का किराया बढ़ाया जा सकता है। बस ऑनर्स एसोसिएशन ने डीजल की बढ़ती कीमत का हवाला देते हुए राज्य सरकार को किराए में 35 से 40 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो टाटा से रांची जाने में प्रति यात्री करीब 60 रुपए किराया बढ़ेगा। प्रस्ताव एसोसिएशन ने झारखंड बस एसोसिएशन के मार्फत भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो टाटा से रांची जाने वाली नन एसी बस का किराया 200 रुपए तक हो जाएगा। इधर, झारखंड टेंपो संघर्ष यूनियन ने ऑटो का किराया बढ़ाने की तैयारी की है।

जमशेदपुर से पटना तक बस के किराए में 180 रुपए और शहर में ऑटो का किराया प्रति स्टॉपेज 2 से 3 रुपए बढ़ाने की चल रही है तैयारी

बस ऑनर्स एसोसिएशन ने सरकार को किराए में 35 -40 फीसदी तक बढ़ोतरी का दिया प्रस्ताव

पेट्रोल-डीजल की कीमत एक नजर में

21 मई-18 76.53 71.60

महीना पेट्रोल डीजल

अप्रैल-17 68.78 59.29

मई-17 70.20 61.12

जून-17 69.39 59.76

जुलाई-17 66.13 56.81

जनवरी-18 71.56 63.19

फरवरी-18 73.72 64.00

मार्च-18 72.62 66.44

अप्रैल-18 74.58 68.95

डीजल की कीमत काफी बढ़ गई है। डीजल ही नहीं, ल्यूब्रिकेंट की कीमत भी बढ़ी है। सरकार को किराया में 40 से 50 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। - उपेंद्र सिंह, अध्यक्ष, बस ऑनर्स एसोसिएशन, जमशेदपुर।

300 किमी टाटा-रांची आने-जाने की कुल दूरी

75 लीटर खपत डीजल की

5345 रुपए खर्च डीजल में प्रति ट्रिप

605 रुपए अतिरिक्त खर्च डीजल पर

4740 रुपए खर्च बढ़ा डीजल में प्रति ट्रिप जनवरी से मई-18 के बीच

प्रति यात्री अतिरिक्त खर्च

605/35= 18 रुपए

पेट्रोल-डीजल की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है। इसको देखते हुए ऑटो के किराए में प्रति स्टॉपेज 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी। प्रस्ताव तैयार है, जिसे शीघ्र उपायुक्त को सौंपेंगे। - डॉ पवन पांडेय, संरक्षक, झारखंड टेंपो संघर्ष यूनियन

टाटा से पटना 630 रुपए

रूट वर्तमान प्रस्तावित

टाटा-पटना 450 630

टाटा-रांची 140 200

टाटा-धनबाद 150 210

टाटा-दरभंगा 450 630

टाटा-बक्सर 350 490

टाटा-आरा 300 420

टाटा-मुजफ्फरपुर 400 560

टाटा-सिवान 450 630

टाटा-छपरा 450 630

ऑटो भाड़ा

वर्तमान

प्रस्तावित

साकची - मानगो

‌Rs.08

‌Rs.10

साकची-पारडीह

‌Rs.15

‌Rs.18

साकची-बिष्टुपुर

‌Rs.07

‌Rs.08

साकची-जुगसलाई

‌Rs.12

‌Rs.15

साकची-बर्मामाइंस

‌Rs.08

‌Rs.10

साकची-स्टेशन

‌Rs.12

‌Rs.15

साकची-गोलमुरी

‌Rs.08

‌Rs.10

साकची-टेल्को

‌Rs.15

‌Rs.18

साकची-बारीडीह

‌Rs.10

‌Rs.12

खबरें और भी हैं...