पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • तार गिरने से रामनगर, कुंवर और गौड़ बस्ती में ब्लैक आउट

तार गिरने से रामनगर, कुंवर और गौड़ बस्ती में ब्लैक आउट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | शहर में रविवार शाम को आई आंधी और बारिश से झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के बिजली आपूर्ति वाले इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति बनी। उलियान और कुंवर बस्ती में तार गिरने के कारण देर रात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके चलते कदमा के उलियान, रामनगर और रामजनम नगर बस्ती, मानगो के कुंवर बस्ती और गौड़ बस्ती के घरों में बिजली गुल रही। सुवर्णरेखा नदी क्रासिंग लाइन में गड़बड़ी के चलते भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक तारों में मरम्मत का काम चल रहा है। देर रात तक बिजली आने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...