पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • पैकिंग और डिलेवरी चार्ज के बिना 43 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा दूध

पैकिंग और डिलेवरी चार्ज के बिना 43 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा दूध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री टाटानगर गोशाला में रविवार को दूध पैकिंग मशीन का उदघाटन प्रायोजक निताई चंद्र शासमल ने किया। गोशाला के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला ने बताया इसे आधुनिकीकरण की राह में ले जाने का यह पहला प्रयास है। धीरे-धीरे मैन्युअल वर्क से बाहर निकल कर मशीनी वर्क की तरफ बढ़ा जाएगा। पैकिंग या डिलेवरी चार्ज नहीं बढ़ाया गया है। पूर्व की भांति अभी भी प्रति लीटर 43 रुपए में दूध मिलेगा। सोमवार से पैकिंग में दूध होम डिलेवरी किया जाएगा। साथ ही इससे गोशाला पर आने वाला अतिरिक्त खर्च कम होगा। साथ ही ग्राहकों को हाइजेनिक दूध मिलेगा। सरायवाला ने बताया जुगसलाई की मुख्य गोशाला में प्रतिदिन लगभग 300 दुधारू गौवंश से लगभग 1800 लीटर दूध मिलता है। शेष ग्यारह सौ गायों को अनुदान की राशि से ही पालना पड़ता है। अगले सप्ताह कुट्टी कटिंग मशीन की सेवा शुरू हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...