जमशेदपुर | झारखंड अधिविद्य परिषद की सदस्य डॉ. पुष्कर बाला ने रविवार को मैट्रिक इंटर मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। ज्यादातर केंद्रों पर सबकुछ ठीक चलता मिला। उन्होंने बताया उत्कल समाज इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर चाईबासा क्षेत्र के कुछ शिक्षकों के अनुपस्थित होने की बात बताई गई। गोलमुरी स्थित माइकल जान में मूल्यांकन कार्य सामान्य तरीके से चल रहा था। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।