जमशेदपुर | जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से संचालित विधिक सहायता केंद्र बिरसानगर थाना की ओर से रविवार को हुरलुंग गांव में कानूनी जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को मनरेगा अधिनियम, डालसा के कार्य व सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम से अवगत कराया गया। पीएलवी संजीता मिश्रा ने कहा- मनरेगा का जॉब कार्ड बनाने, पारिश्रमिक पाने व सुरक्षा उपायों के बारे में बताया।